न्यूज़ डेस्क। बड़ी ख़बर झारखंड से आई है जहां जमशेदपुर में नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 1 की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई.
सभी युवक आदित्यपुर के बाबा कुटी क्षेत्र के रहने वाले थे और एक कार से पिकनिक मनाने के लिए बिष्टुपुर से मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी कार की स्पीड काफी ज्यादा थी. इसी दौरान डीसी आवास के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लगे लोहे के पोल से और फिर पेड़ से टकरा गई. सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर और सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
सूत्रों के अनुसार, कार में कुल 8 लोग सवार थे. घायल दोनों युवकों में एक का इलाज टीएमएच और दूसरे का इलाज स्टील सिटी नर्सिंग होम में किया जा रहा है. वहीं सभी 6 शवों को फिलहाल एमजीएम अस्पताल में रखा गया है.
