गौरतलब है कि दाउदनगर अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर नवबिहार टाइम्स की ओर से विगत 15 अप्रैल को दाउदनगर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती मेघा भारद्वाज को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के हाथों यह सम्मान प्रदान किया जाना था लेकिन कतिपय कारणों से उक्त कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के चलते यह सम्मान आज दिया गया।
गौरतलब है कि श्रीमती मेघा भारद्वाज ने वर्ष 2016 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे भारत में 32वां स्थान प्राप्त कर दाउदनगर अनुमंडल को गौरवान्वित किया था । हजारीबाग की अनुमंडल पदाधिकारी और पलामू के उप विकास आयुक्त के रूप में श्रीमती भारद्वाज ने अपने कार्यों से प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया । श्रीमती भारद्वाज औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल के दुबे खैरा गांव की रहने वाली हैं और इनके पति लोकेश मिश्रा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं ।
Tags:
रांची
